प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 45वें शतरंज ओलंपियाड में ओपन और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए आज भारतीय दल की प्रशंसा की है । उन्होंने पुरुष और महिला शतरंज की टीमों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने संदेश में लिखा है: 45वें #FIDE शतरंज ओलंपियाड में भारत की ऐतिहासिक विजय, हमारी शतरंज टीम ने उत्कृष्ट जीत हासिल की! भारत ने शतरंज ओलंपियाड में ओपन और महिला दोनों वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है! हमारी शानदार पुरुष और महिला शतरंज टीमों को बधाई। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने भारत की खेल यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। मैं कामना करता हूं कि यह सफलता शतरंज प्रेमियों की कई पीढ़ियों को इस खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।
तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए…
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग…
आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में रबी 2025-26…
सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष…
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण…