भारत

प्रधानमंत्री मोदी इजरायल की दो दिन की यात्रा के बाद स्‍वदेश लौट आए

प्रधानमंत्री मोदी इस्राएल की दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा के बाद स्‍वदेश लौट आए हैं। उनकी यात्रा के दौरान भारत और इस्राएल के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, भू-भौतिकीय अन्वेषण, मत्स्य पालन तथा जलीय कृषि, यूपीआई और शिक्षा क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ। यरूशलम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने दीर्घकालिक साझेदारी को विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

हमारे संबंध गहरे विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं की मजबूत आधारशिला पर आधारित है। हमारे रिश्ते समय की हर कसौटी पर खरे उतरे हैं। हमने अपने टाइम टेस्टेड साझेदारी को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह निर्णय दोनों देशों के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि दोनों देशों के बीच कई महत्‍वपूर्ण समझौते हुए हैं। हमने क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप स्थापित करने का निर्णय लिया है। इससे एआई, क्वांटम और क्रिटिकल मिनरल जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिलेगी। मुझे खुशी है कि इस्राइल में यूपीआई के इस्तेमाल के लिए समझौता किया गया है। डिजिटल हेल्थ के क्षेत्र में भी हम अपने अनुभव साझा करते हुए लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (DSSC) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…

2 घंटे ago

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के नायक कर्नल सोनम वांगचुक (एमवीसी) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…

2 घंटे ago

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…

4 घंटे ago

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्‍प पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…

4 घंटे ago

भारत और अमरीका ‘पैक्स सिलिका’ के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने और व्यापक आर्थिक तथा तकनीकी संबंधों को विस्तार देने पर सहमत हुए

भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…

4 घंटे ago