भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- एन.डी.ए. सरकार के पिछले 10 वर्षों के शासन में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आये

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के पलामू और गुमला जिले में चुनाव रैली की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एन.डी.ए. सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आये।

भाईयों और बहनों मुझे सीएम और पीएम के रूप में देशवासियों की सेवा करते-करते अब 25 साल हो जाएंगे। मोदी पर एक पैसे का घोटाले का आरोप नहीं लगा है। आपने मोदी को वोट दिया, अनाज के सारे गोदाम खोल दिये और आज देश में मुफ्त राशन की योजना चल रही है और मैंने गारंटी दी है आने वाले पांच साल और बढाऊंगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि गरीबों को इंटरनेट तक पहुंच मिले, यह सुविधा कांग्रेस शासन के दौरान केवल अमीर लोगों तक ही सीमित थी। उन्होंने कांग्रेस पर आदिवासी जिलों को बर्बाद करने और पिछड़ेपन के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया कि उन्‍होंने भ्रष्टाचार के जरिये करोड़ों रुपये की संपत्ति अपने बच्चों के लिए अर्जित की है। उन्होंने कहा, लोगों के वोटों ने अनगिनत माताओं की आशाओं को पूरा करने में मदद की है, उन्हें उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना और आवास योजना सहित विभिन्न सुविधाएं प्रदान की गई है।

Editor

Recent Posts

रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री देनिस मांतुरोव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की

रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री देनिस मांतुरोव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रथम…

2 मिनट ago

लोकसभा और राज्यसभा ने जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026 पारित किया

जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026 को लोकसभा और राज्यसभा द्वारा पारित किया गया…

8 मिनट ago

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

13 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

13 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

13 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

13 घंटे ago