भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – सांसद खेल महोत्‍सव समाज के सभी वर्गों की भागीदारी के कारण जन आंदोलन बना

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सांसद खेल महोत्सव के माध्‍यम से देश भर में हजारों प्रतिभाशाली खिलाडी उभर रहे हैं। आज सांसद खेल महोत्‍सव के समापन के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसका दायरा और प्रभाव, दोनों ही काफी बढ़ गए हैं।

आज सांसद खेल महोत्‍सव एक जन आंदोलन बन चुका है। देशभर में दो सौ 90 से अधिक सांसदों के इस कार्यक्रम का योजना करना, लाखों नौजवानों को जोड़ना और एक करोड़ से ज्‍यादा युवा खिलाडियों द्वारा इसमें रजिस्‍ट्री करवाना देश के हर कोने की हिस्‍सेदारी है और शहरों से लेकर गांव तक हर पृष्‍ठभूमि की युवाओं की सहभागिता यह दिखाता है, इसका स्‍केल कितना बड़ा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में हार-जीत से परे खेल भावना के विकास में योगदान देते है। ये महोत्‍सव युवा निर्माण से राष्‍ट्र निर्माण के मंत्र का एक मजबूत स्‍तंभ भी बन रहा है। क्‍योंकि जीत और हार से अलग खेलों में हमें जो स्‍पोर्ट्स स्पिरिट, जो खेल भावना सीखने को मिलती है, उस स्‍पोर्ट्स स्पिरिट से, उस भावना से ही सक्षम और अनुशासी युवाओं का निर्माण होता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के युवा हर क्षेत्र के विकास में समर्थन दे रहे हैं। अभी में इस प्रतियोगिता के कुछ प्रतिभागी खिलाडियों से बात कर रहा हूं। जो विश्‍वास मुझे इन खिलाडियों के भीतर दिख रहा था, आज भारत के करोड़ों युवा, उसी विश्‍वास से भरे हुए हैं, इसलिए स्‍टार्टअप्‍स, स्‍पेस, सांइस और स्‍पोर्ट्स भारत के युवाओं ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रखा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2030 में जब भारत अहमदाबाद में कॉमनवेल्‍थ खेलों की मेज़बानी करेगा, तब पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही होगी। उन्‍होंने कहा कि ये युवा खिलाडियों के लिए महत्‍वपूर्ण अवसर होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत वर्ष 2036 में ओलिम्पिक खेलों की मेज़बानी हासिल करने के लिए प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज जो बच्‍चे दस से बारह साल की आयु वर्ग में हैं, वर्ष 2036 ओलिम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार खिलाडियों और खेलों को पूरा प्रोत्‍साहन दे रही है।

हमारी सरकार देश में हर तरह से खिलाडियों की मदद कर रही है। हमारी कोशिश है कि हमारे खिलाडियों का पूरा जोश, पूरी ताकत ट्र‍ेनिंग के समय भी और खेलते समय भी और उनका प्रदर्शन लगातार सुधरता रहे।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने लेह में योग कल्याण प्रशिक्षक प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम शुरू किया

लेह स्थित राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान (एनआईएसआर) में 3 माह (400 घंटे) का योग कल्याण प्रशिक्षक…

16 घंटे ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए PM-RKVY के अंतर्गत 335 करोड़ रुपये की मदर सैंक्शन जारी की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए…

16 घंटे ago

22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आज नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ

22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आज नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह…

18 घंटे ago

ईशा सिंह ने ISSF विश्‍व कप निशानेबाजी में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता; मनु भाकर को कांस्‍य पदक

भारत की ईशा सिंह ने आज चीन के हांगचो में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी…

18 घंटे ago

अमरीका और ईरान के सैन्य हमले रूकने के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में लगभग छह प्रतिशत की गिरावट

अमरीका और ईरान द्वारा सप्ताहांत में सैन्य हमले रूकने के बाद आज वैश्विक कच्चे तेल…

18 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज CRPF के स्थापना दिवस पर इसके सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर इसके सभी कर्मियों को शुभकामनाएं…

18 घंटे ago