प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनादेश के लिए दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी को मिले इस शानदार और ऐतिहासिक जनादेश के लिए वे दिल्लीवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भाजपा की गारंटी है कि पार्टी दिल्ली के विकास, जन-जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने और यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की प्रमुख भूमिका हो।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव की जीत में पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, उन्हें पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं पर गर्व है, जिन्होंने कड़े परिश्रम किया और उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और भी अधिक दृढ़ता से काम करेगी और दिल्ली के लोगों की सेवा करेगी।
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…
बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्ल्यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…
इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री…
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में…
जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…