भारत

प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्‍ली में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के साथ वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्ली में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के साथ वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री और अमीर के बीच बातचीत भारत और कतर के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित होगी। शेख तमीम का आज राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। अपनी यात्रा के दौरान अमीर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ भी चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनके सम्मान में भोज का आयोजन भी करेंगी।

शेख तमीम बिन हमद अल-थानी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। अमीर के साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था। कतर के अमीर की यात्रा के दौरान व्यापार, निवेश, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी सहयोग शीर्ष एजेंडा होगा।

भारत और कतर एक मजबूत आर्थिक साझेदार हैं और दोनों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार हो रहा है। कतर की फर्मों ने देश की प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे और विनिर्माण उद्योगों में महत्वपूर्ण निवेश किया है। वहीं, भारतीय कंपनियों ने भी कतर में एक मजबूत पहचान स्थापित की है। जैसे-जैसे भारत वैश्विक विनिर्माण और प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है, कई सेक्टर्स रसद, बंदरगाहों, हवाई अड्डों, रेलवे और राजमार्गों, अर्धचालकों, खाद्य सुरक्षा, तकनीक और नवाचार, इलेक्ट्रिक वाहनों और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में द्विपक्षीय व्यापार के विस्तार के लिए आशाजनक संभावनाएं प्रदान कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने इनोमोटिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीमेंस लिमिटेड के लो वोल्टेज मोटर व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…

8 मिनट ago

केंद्र ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की

केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पंचायती राज…

1 घंटा ago

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की नीलामी के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में अन्वेषण लाइसेंस…

14 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में भारी यातायात वाले रेलवे फाटक पर भीड़ कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज को मंजूरी दी

भारत के परिवहन अवसंरचना एजेंडा को मजबूत करते हुए, भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)…

14 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ढ़ांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी

देश में रेल नेटवर्क और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने के लिए भारतीय रेल ने तीसरी…

14 घंटे ago

सुरक्षा बलों की युद्धक तत्परता बढ़ाने के लिए डीएसी ने 3.60 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 12 फरवरी, 2026 को…

14 घंटे ago