अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने आज अमेरिका के पूर्व-राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अमेरिका के पूर्व-राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा: “अमेरिका के पूर्व-राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे एक महान दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए अथक प्रयास किया। भारत-अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में उनके योगदान ने एक स्थायी विरासत छोड़ी है। उनके परिवार, मित्रों और अमेरिका के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”

अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति जिम्‍मी कार्टर का कल सौ वर्ष की आयु में जॉर्जिया के प्लेन्स स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। वे मेलेनोमा त्वचा कैंसर से पीड़ित थे। जिम्‍मी कार्टर भारत की यात्रा करने वाले तीसरे अमरीकी राष्ट्रपति थे। उनका कार्यकाल 1977 से 1981 तक रहा। उन्हें 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

2 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

13 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

15 घंटे ago