भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने सेमीकंडक्टर उत्पादन क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान भारत के विकास को आकार देने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से भविष्य के लक्ष्यों की एक श्रृंखला की चर्चा की।

सेमीकंडक्टर उत्पादन क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री कहा कि, “एक समय था जब हम मोबाइल फोन का आयात करते थे लेकिन आज हमने देश में एक इको-सिस्टम का निर्माण किया है और भारत एक बड़े स्तर पर विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरकर आया है”। उन्होंने कहा कि अब हमने मोबाइल फोन का निर्यात भी शुरू कर दिया है।

मेड इन इंडिया चिप-सेमीकंडक्टर उत्पादन

प्रधानमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर, आधुनिक प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमता हमारे भविष्य से अभिन्न रूप से जुड़े हुए हैं और हमने भारतीय सेमीकंडक्टर मिशन पर कार्य करना शुरू कर दिया है। इस संबंध में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आह्वान किया कि हर उपकरण में ‘मेड इन इंडिया’ चिप क्यों नहीं हो सकती? उन्होंने कहा कि हमारे देश में इस सपने को साकार करने की पूर्ण क्षमता है और इसलिए उत्पादन और सेमीकंडक्टर से संबंधित कार्य भारत में ही सम्पन्न होंगे। भारत के पास विश्व को संपूर्ण समाधान प्रदान करने की प्रतिभा और साधन हैं।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्मयोगी साधना सप्ताह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) के स्थापना दिवस के अवसर पर…

3 घंटे ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते के हस्ताक्षर को आज चार वर्ष पूरे

भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते के हस्ताक्षर को आज चार वर्ष पूरे हो गए…

3 घंटे ago

UIDAI ने मैपल्स ऐप में अधिकृत आधार केंद्र प्रदर्शित करने के लिए मैपमाईइंडिया के साथ साझेदारी की

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (आईडीएआई) ने मैपमाईइंडिया के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत…

3 घंटे ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंचा, जो अब तक का सर्वोच्‍च स्‍तर है

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो अब…

7 घंटे ago