भारत

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में मालदीव के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मुइज़्ज़ु के साथ परस्‍पर हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके बाद दोनों देशों के बीच कई समझौते होने की आशा है। इससे पहले डॉक्‍टर मुइज़्ज़ु का राष्‍ट्रपति भवन में रस्‍मी स्‍वागत किया जाएगा। मोहम्‍मद मुइज़्ज़ु राजघाट पर महात्‍मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। वे राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड से मुलाकात करेंगे। वे कल आगरा और मुम्‍बई तथा बुधवार को बेंगलुरू जाएंगे। मोहम्‍मद मुइज़्ज़ु भारत की 5 दिन की राजकीय यात्रा पर कल नई दिल्‍ली पहुंचे।

यह राष्ट्रपति डॉ. मोइज्जू की भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। इससे पहले वह इस साल जून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्री परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का समुद्री पड़ोसी देश है और प्रधानमंत्री के सागर और भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के परिपेक्ष में एक विशेष स्थान रखता है। हाल ही में विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर की मालदीव की यात्रा और इसके बाद राष्ट्रपति डॉ. मोइज्जू की भारत यात्रा इस बात का प्रमाण है कि भारत मालदीव के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच सहयोग और लोगों के बीच सहयोग और मजबूत संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद है। भारत मालदीप के राष्ट्रीय रक्षा बल के लिए सबसे बड़ी संख्या में प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करता है। जो उनके लगभग 70 प्रतिशत रक्षा प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करता है।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…

46 मिनट ago

सेबी अध्यक्ष ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में कमियों और स्वतंत्र निदेशकों के क्षमता निर्माण पर जोर दिया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…

48 मिनट ago

पंजाब पुलिस ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…

50 मिनट ago

भारतीय तटरक्षक बल के लिए FPV-4 जहाज़ निर्माण की आधारशिला रखने का समारोह और FPV-7 की प्लेट कटाई समारोह संपन्न

भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…

54 मिनट ago

भारत ने वर्ष 2025-26 में पवन ऊर्जा में अब तक की सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि 6.05 गीगावाट प्राप्त की

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…

56 मिनट ago

भारतीय रेल ने विभिन्न रेलवे जोन में सुरक्षा प्रणाली कवच लगाने और सिग्नलिंग आधुनिकीकरण के लिए 1,364.45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए

भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…

57 मिनट ago