भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित किया। यह पहला अवसर रहा जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने इजराइल की संसद को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने एकजुटता का सशक्त संदेश दिया और आतंकवाद पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद कहीं भी हो, वह हर जगह शांति के लिए खतरा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत भी लंबे समय से आतंकवाद का दर्द झेलता आया है।

प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक भाषण के दौरान इजरायली सांसदों ने कई बार जोरदार तालियां बजाकर सराहना की। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद से पूरी ताकत के साथ निपटने के भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि इजरायल की तरह, भारत की भी आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त ना करने की नीति है, जिसमें किसी तरह का दोहरा मापदंड नहीं है। प्रधानमंत्री ने 7 अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा किए गए बर्बर आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे 1.4 अरब भारतीयों की ओर से शुभकामनाएं और मित्रता, सम्मान और साझेदारी का संदेश लेकर आए हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि यहूदी समुदाय भारत में उत्पीड़न या भेदभाव के भय के बिना निवास करते रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा समर्थित गाजा शांति पहल को क्षेत्र में “न्यायपूर्ण और स्थायी शांति” का मार्ग बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने इस पहल के लिए अपना दृढ़ समर्थन व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था रहा है और जल्द ही वैश्विक स्तर पर शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि इजरायल नवाचार और तकनीकी नेतृत्व का एक शक्तिशाली केंद्र है, जो एक भविष्य उन्मुख साझेदारी की स्वाभाविक आधारशिला तैयार करता है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित द्विपक्षीय निवेश संधि से कारोबार जगत को भरोसा और स्थिरता मिलेगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कल तेल अवीव में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍जामिन नेतन्‍याहू के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-इस्राइल के द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण दायरे की समीक्षा की। उन्‍होंने जल प्रबंधन, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्‍य जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढाने पर चर्चा की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्‍याहू के साथ उनकी बैठक काफी सकारात्‍मक रही। चर्चा में प्रौद्योगिकी, जल संसाधन प्रबंधन, कृषि और मानवपूंजी विकास में सहयोग तथा अन्‍य क्षेत्रों को शामिल किया गया। इन क्षेत्रों में सहयोग बढाने की काफी संभावना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के महत्‍वपूर्ण विकास को लेकर विस्‍तार से चर्चा हुई।

इससे पहले प्रधानमंत्री के आगमन पर उनका औपचारिक स्‍वागत किया गया। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍जामिन नेतन्‍याहू ने अपनी पत्‍नी सारा नेतन्‍याहू के साथ हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्‍वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू और सारा नेतन्‍याहू द्वारा हवाई अड्डे पर सम्‍मानपूर्वक स्‍वागत किए जाने के लिए अपना आभार प्रकट किया।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पारदर्शी और त्वरित एनओसी अनुमोदन के लिए संशोधित राजमार्ग प्रवेश पोर्टल का शुभारंभ किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे ईंधन स्टेशनों,…

35 मिनट ago

आईएनएस विक्रांत पर आयोजित समापन समारोह ने समुद्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की

भारतीय नौसेना का प्रमुख बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास, एक्सरसाइज मिलान 2026, 25 फरवरी 2026 को विशाखापट्टनम…

37 मिनट ago

श्रीलंका T20 क्रिकेट विश्‍व कप से बाहर, न्‍यूजीलैंड ने सुपर 8 में 61 रन से हराया

श्रीलंका की टीम आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्वकप से बाहर हो गई है। कोलंबो में सुपर-8…

48 मिनट ago

ईरान और अमेरिका आज जिनेवा में तीसरे दौर की परमाणु वार्ता करेंगे

ईरान और अमरीका के राजनयिक आज जिनेवा में तीसरे दौर की परमाणु वार्ता करेंगे। ईरान…

55 मिनट ago

NIA ने दिल्ली के लाल किले क्षेत्र में हुए बम विस्फोट की साजिश में शामिल दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

एनआईए ने दिल्ली के लाल किले क्षेत्र में हुए बम विस्फोट की साजिश में कथित…

1 घंटा ago

इजराइल की संसद ने प्रधानमंत्री मोदी को किया ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत और इस्राइल के बीच रणनीतिक संबंधों को सशक्‍त बनाने में…

1 घंटा ago