भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तीन दिन की राजकीय यात्रा पर सेशेल्स रवाना हुए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तीन दिन की राजकीय यात्रा पर सेशेल्स रवाना हो गए हैं। इस दौरान वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

रवाना होने से पहले जारी अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री ने कहा कि सेशेल्स भारत का महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी और ‘विजन महासागर’ तथा वैश्विक दक्षिण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का प्रमुख साझेदार है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे राष्ट्रपति डॉक्टर पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय संबंधों और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। यात्रा के दौरान वे सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री भी बनेंगे। प्रधानमंत्री वहां भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने इसे दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं का प्रतीक बताया।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री वहां के भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा भारत-सेशेल्स संबंधों को नई मजबूती देगी, हिंद महासागर में समुद्री सहयोग बढ़ाएगी और सुरक्षित, शांतिपूर्ण तथा समृद्ध क्षेत्र के साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाएगी।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

4 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

4 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

4 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

18 घंटे ago