प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाईजीरिया, ब्राज़ील और गयाना की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौट रहे हैं। इससे पहले गयाना की राजधानी जॉर्जटाउन में भारतवंशियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि संस्कृति, खान-पान और क्रिकेट भारत तथा गयाना को मजबूती से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि समानताएं और साझा दृष्टिकोण दोनों देशों के संबंधों को प्रगाढ़ करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने पांच दिन की नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना यात्रा के दौरान विश्व नेताओं के साथ अनेक द्विपक्षीय बैठकें कीं। प्रधानमंत्री ने इस दौरान 31 द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया और वैश्विक नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरिया में एक, ब्राजील में दस और गुयाना में नौ द्विपक्षीय बैठकें कीं। प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इसके अलावा उन्होंने सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, मिस्र, अमरीका और स्पेन के नेताओं, विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों और अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बातचीत और बैठकें भी कीं।
जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…
आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…
आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…