अमरीका में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प सरकार आज से चीन, कनाडा और मैक्सिको पर नए व्यापार शुल्क लगाएगी। डॉनल्ड ट्रम्प प्रशासन ने इस बात की पुष्टि की है कि चीन, कनाडा और मैक्सिको सहित अमरीका के कई प्रमुख व्यापार भागीदारों पर अत्यधिक शुल्क लगाया जाएगा।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने बताया कि मैक्सिको और कनाडा पर 25 प्रतिशत, जबकि चीन पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। यह शुल्क अमरीका में गैर-कानूनी तरीके से फेंटानिल के वितरण के आरोप में लगाया गया है। अमरीका में फेंटानिल से कई हजार लोग मारे गए हैं। डॉनल्ड ट्रम्प पहले ही कह चुके हैं कि कनाडा और मैक्सिको को बिना दस्तावेज के अमरीका में आ रहे प्रवासियों और अवैध दवाओं पर रोक लगानी होगी।
रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…
सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) के स्थापना दिवस के अवसर पर…
भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते के हस्ताक्षर को आज चार वर्ष पूरे हो गए…
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (आईडीएआई) ने मैपमाईइंडिया के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत…
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने उत्तराखंड…