भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बैसाखी, विषु, बिषुबा, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, वैशाखादी और पुत्तान्डु की पूर्व संध्या पर अपनी शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बैसाखी, विषु, बिषुबा, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, वैशाखादी और पुत्तान्डु की पूर्व संध्या पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं जो 13 और 14 अप्रैल, 2024 को देश में मनाए जाएंगे। उन्होंने अपने संदेश में कहा है:-

“मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को बैसाखी, विषु, बिषुबा, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, वैशाखादी और पुत्तान्डु के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।

भारत के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले ये पर्व हमारी विविध सांस्कृतिक विरासत की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। ये सभी त्योहार एकता, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। ये सभी पर्व सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में हमारे जीवन में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करते हैं। इन उत्सवों के माध्यम से हम अपने ‘अन्नदाता’ किसानों की कड़ी मेहनत का सम्मान करते हैं और उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।

ये त्योहार सभी के जीवन में समृद्धि व शांति का संचार करें।

Editor

Recent Posts

इस्राएल की वायु सेना ने अमरीका के साथ संयुक्त अभियान में ईरान के 24 प्रांतों पर बारह सौ से अधिक मिसाइलें गिराईं

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में जान-माल को भी नुकसान पहुंचा है। इस्राएल की वायु…

23 मिनट ago

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप आज बर्मिंघम में शुरू होगी

बैडमिंटन में, भारत आज बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत…

30 मिनट ago

पश्चिम एशिया में संघर्ष और तेज ईरान और अमरीका–इस्राएल ने मिसाइल तथा ड्रोन से नए हमले शुरू किए

पश्चिम एशिया में संघर्ष और तेज हो गया है। ईरान और इस्राएल-अमरीका ने नए मिसाइल…

34 मिनट ago

भारतीय रेलवे ने होली पर करोड़ों लोगों को घर पहुंचाया; 14 लाख यात्रियों ने पिछले पांच दिनों में उत्तर रेलवे के जरिए यात्रा की

भारतीय रेलवे ने सभी रेलवे जोनों में सटीक योजना और समन्वित कार्यान्वयन के माध्यम से…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 3 मार्च को “सतत और सशक्त आर्थिक विकास” विषय पर बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मार्च, 2026 को सुबह 11:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…

13 घंटे ago