उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की पूजा-अर्चना की और राम लला की आरती की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को श्री राम जन्मभूमि मंदिर की एक लघु प्रतिकृति और राम लला की मूर्ति की एक फ़्रेमयुक्त तस्वीर भेंट की जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सरयू घाट पर भी आरती की।
उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “अयोध्या में प्रभु श्रीराम के बाल-स्वरूप का दर्शन करने के दिव्य अनुभव को शब्दों में बाँधना मेरे लिए संभव नहीं है। राम केवट संवाद से लेकर प्रभु श्रीराम द्वारा माता शबरी के जूठे बेर खाने जैसे मर्मस्पर्शी प्रसंग बरबस याद आ रहे हैं। मैं भाव-विह्वल हूँ। यह मंदिर भारतीय संस्कृति और समाज के आदर्शों का ऐसा जीवंत प्रतीक है जो देशवासियों को सबके हित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। देशवासियों के कल्याण के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करने का अवसर मुझे मिला, इसे मैं दैवी कृपा मानती हूँ। इस काल-खंड में हमारे राष्ट्र के समग्र विकास की यात्रा का साक्षी और सहभागी होना सौभाग्य की बात है। सियावर रामचन्द्र की जय!”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या पहुंची। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया।
छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…
गुजरात विधानसभा ने कल सात घंटे से अधिक चली बहस के बाद बहुमत से समान…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…
सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…