भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की सप्‍ताह भर की यात्रा पर रवाना होंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की सप्‍ताह भर की यात्रा पर रवाना होंगी। यह भारत के राष्ट्रपति की तीन अफ्रीकी देशों की पहली यात्रा होगी। भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी 20 का स्थायी सदस्य बनाए जाने के एक साल बाद यह ऐतिहासिक यात्रा हो रही है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और प्रवासी भारतीयों से बातचीत करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी तीन देशों की यात्रा के तहत आज सुबह 10 बजे अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स के लिए दिल्‍ली से रवाना होंगी। राष्ट्रपति का आज शाम को भारतीय समयानुसार लगभग 9 बजे अल्जीयर्स पहुंचने का कार्यक्रम है। अल्‍जीरिया में तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अल्जीरिया प्रेसिडेंट अब्देलमजीद तेब्बौने और अन्य प्रमुख नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी।

राष्ट्रपति मकाम एचाहिद, शहीद स्मारक, रोमन जोइम (ruins), मुसोलियम (mausoleum), हम्मा गार्डन आदि जैसे एलेगरिया के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का भी दौरा करेंगी। राष्ट्रपति का भारत-अल्जीरिया आर्थिक मंच और सिदी अब्दुल्ला साईंस ऑफ टेक्‍नोलॉजी यूनिवर्सिटी को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। यात्रा के दूसरे चरण में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 16 अक्टूबर को मॉरिटानिया और अंतिम चरण में 17 से 19 तारीख तक मलावी का दौरा करेंगे। इन देशों की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति का नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने का कार्यक्रम है और प्रमुख व्यापार और उद्योग नेताओं और प्रवासी भारतीयों से भी बातचीत करेंगे।

Editor

Recent Posts

पेरिस में FATF की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें आज संपन्न हुईं

पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत पर्व 2026’ का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत…

1 घंटा ago

UAE और सिंगापुर में भी अब UPI ऐप के माध्‍यम से हो सकेगा ऑनलाइन भुगतान

संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर जाने वाले भारतीय यात्री अब अपने पसंदीदा यूपीआई ऐप के…

1 घंटा ago

भारत सरकार ने ‘विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च स्तरीय समिति’ का गठन किया

भारत सरकार ने भारत के बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा करने और इसे वैश्विक स्तर पर…

1 घंटा ago

एबीपी के तहत तमिलनाडु में भारतनेट नेटवर्क के उपयोग के लिए, डिजिटल भारत निधि, DoT, तमिलनाडु सरकार एवं तमिलनाडु फाइबरनेट कॉर्पोरेशन के बीच समझौता हुए

तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल अवसंरचना को मजबूती प्रदान करने और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के…

7 घंटे ago