राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को यहां अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देल मजीद तब्बौन से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की तथा विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर सहमति जताई। मुर्मू तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण के तहत रविवार को यहां पहुंचीं, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की पहली अल्जीरिया यात्रा है।
विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत-अल्जीरिया के संबंधों को गति प्रदान कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देल मजीद तब्बौन से मुलाकात की।’’ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा गया, ‘‘दोनों नेताओं ने भारत-अल्जीरिया संबंधों की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करने पर राजी हुए।’’
राष्ट्रपति मुर्मू अल्जीरिया के बाद मॉरिटानिया और मलावी की यात्रा करेंगी।
उत्तर प्रदेश आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए…
लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा फिर से शुरू…
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ तीन सौ अरब अमरीकी…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कल शाम ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची…
पश्चिम एशिया संघर्ष के दूसरे सप्ताह में पहुंचने के बीच होर्मुज जल-डमरू-मध्य से वाणिज्यिक जहाज़ों…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के साथ जमीनी सीमा साझा…