अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने अपने देश के लिए 175 अरब डॉलर लागत के गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा कवच कार्यक्रम की घोषणा की है। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की शुरूआत चीन और रूस से संभावित खतरा रोकने के उद्देश्य से की जा रही है।
“अमरीकी अंतरिक्ष बल के जनरल माइकेल गुएटलीन को इस रक्षा कवच कार्यक्रम का प्रमुख नियुक्त किया गया है। व्हाइट हाउस में कल रात संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि गोल्डन डोम लम्बी दूरी वाले प्रक्षेपास्त्रों से अमरीका की रक्षा करेगा। यह पहल इस्राइल के रक्षा कवच आयरन डोम से प्रेरित है लेकिन अपेक्षाकृत अधिक विशाल है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि यह परियोजना जनवरी 2029, उनके कार्यकाल के अंत तक पूरी हो जाएगी। राष्ट्रपति ट्रम्प ने बताया कि कनाडा ने भी इस परियोजना से जुडने में रूचि दिखाई है। वहीं, एलन मस्क के नेतृत्व वाले स्पेस एक्स के इससे जुडने पर हितों के संभावित टकराव को लेकर डेमोक्रेट्स की ओर से चिंता व्यक्त की गई है।
उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने आज हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 262वें सेना चिकित्सा कोर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य के हिस्से…
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो – सीबीआई को अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक ठेकों…
भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री…
ईरान ने चेतावनी दी है कि उसके नागरिक ठिकानों पर अगर और हमले हुए तो…
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने कुल मिलाकर 18.4 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापार मूल्य (जीएमवी)…