प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से एक टेलीफोन कॉल प्राप्त हुई। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्ष की स्थिति को कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने सभी बंधकों की तत्काल रिहाई और प्रभावितों के लिए निरंतर मानवीय सहायता की आवश्यकता के प्रति भारत के आह्वान को दोहराया। उन्होंने बातचीत एवं कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शीघ्र व शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया।
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं तथा भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…