भारत

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। कल दोपहर लगभग 12 बजकर 15 मिनट पर आयोजित कार्यक्रम को प्रधानमंत्री सम्बोधित करेंगे।

वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में, केन्द्र सरकार देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसका उद्देश्य श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्र साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के असाधारण साहस और सर्वोच्च बलिदान के बारे में लोगों को बताना और शिक्षित करना तथा भारतीय इतिहास के युवा नायकों के अदम्य साहस, बलिदान और वीरता को सम्मानित और स्मरण करना है। इन गतिविधियों में नायकों के बारे में कथा सुनाने, कविता पाठ, पोस्टर निर्माण और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। ये कार्यक्रम विद्यालयों, बाल देखभाल संस्थानों, आंगनवाड़ी केंद्रों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में तथा माई गव और माई भारत पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किए जाएंगे।

9 जनवरी 2022 को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर, प्रधानमंत्री ने 26 दिसंबर का दिन ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी ताकि साहिबजादों की शहादत को सदा स्मरण रखा जा सके जिनका अद्वितीय बलिदान पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता भी उपस्थित रहेंगे।

Editor

Recent Posts

रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (DSSC) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…

1 घंटा ago

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के नायक कर्नल सोनम वांगचुक (एमवीसी) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…

1 घंटा ago

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…

3 घंटे ago

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्‍प पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…

3 घंटे ago

भारत और अमरीका ‘पैक्स सिलिका’ के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने और व्यापक आर्थिक तथा तकनीकी संबंधों को विस्तार देने पर सहमत हुए

भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…

3 घंटे ago