पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मॉड्यूल को पाकिस्तान के खुफिया एजेंटों द्वारा संचालित किया जा रहा था। तीन आरोपियों में से एक प्रमुख सदस्य को हथगोले और एक अत्याधुनिक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी अमृतसर और तरनतारन के सीमावर्ती जिलों के रहने वाले हैं।
पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने बताया कि जब्त किए गए दो ग्रेनेडों पर पाकिस्तान आयुध कारखाना-पीओएफ के निशान हैं, जो मॉड्यूल के सीमा पार संबंधों को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि यह मॉड्यूल कई राज्यों में पुलिस प्रतिष्ठानों को सुनियोजित तरीके से निशाना बना रहा था, जिसे अब सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया है। मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की पहचान करने, उन पर नज़र रखने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…
भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…
भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…
उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने आज हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू…