रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16वीं अंतर्राष्ट्रीय रेल उपकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रेल प्रदर्शनी है। इस अवसर पर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 11 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेलवे के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस अवधि के दौरान लगभग 35 हजार किलोमीटर के ट्रैक बनाए गए हैं।
हमने पिछले 11 वर्षों में 35 हजार किलोमीटर ट्रैक का निर्माण किया है, पिछले 11 वर्षों में 46 हजार किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया है, संख्या में 40 हजार नए कोच का निर्माण किया गया है, पहली बुलेट ट्रेन परियोजना 325 किमी दूरी का काम पूरा हो चुका है। हाल ही में मैंने सूरत और बिलिमोरा स्टेशन दोनों का दौरा किया है। यह पहला खंड है जो 2027 में खुलेगा, इनके लिए काम तेजी से जारी है।
रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे एक प्रमुख निर्यात केन्द्र के रूप में भी उभर रहा है और हाल ही में भारत में निर्मित इंजन को अफ्रीका को निर्यात किया गया। उन्होंने कहा कि लगभग 15 देशों के उपकरण निर्माणकर्ता अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं। तीन दिन की प्रदर्शनी के दौरान रेल मंत्रालय अमृत भारत और तेजस कोच, वंदे भारत रेलगाड़ी, कोलकाता मेट्रो और नमो भारत रेलगाड़ी प्रदर्शित कर रहा है।
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आने वाली फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” का टाइटल…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल के लिए रवाना हुए। इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू…
टी-20 क्रिकेट विश्व कप में, कल रात सुपर-8 के मुकाबले में इंग्लैंड पाकिस्तान को 2…
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल, पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम…
भारत और इज़राइल ने आतंकवाद और आतंकी संगठनों, उनके समर्थकों, प्रायोजकों, वित्तपोषकों और मददगारों से…
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन से वर्चुअल माध्यम के…