बिज़नेस

RBI ने कहा- अनिश्चितता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार मज़बूत, उच्च विकास दर दर्ज करने के लिए तैयार

भारतीय रिज़र्व बैंक का कहना है कि अनिश्चित बाहरी कारणों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार मज़बूती दिखा रही है और उच्च वृद्धि दर्ज करने के लिए तैयार है। आरबीआई के अक्तूबर बुलेटिन में कल कहा गया कि क्षमता उपयोग और घरेलू माँग के संकेतकों ने सुधार के संकेत दिए हैं।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने कहा कि संकेतक शहरी माँग में सुधार और ग्रामीण माँग में मज़बूती की ओर इशारा करते हैं। मुख्य उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – सीपीआई मुद्रास्फीति सितंबर में तेज़ी से कम हुई, जो जून 2017 के बाद से सबसे कम है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा कि मुद्रास्फीति में नरमी ने मौद्रिक नीति को मूल्य स्थिरता के प्राथमिक लक्ष्य से समझौता किए बिना विकास को समर्थन देने के लिए ज़्यादा गुंजाइश दी है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2025 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद- जीडीपी वृद्धि अनुमानों को 20 आधार अंकों से बढ़ाकर 6 दशमलव 6 प्रतिशत कर दिया है। आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन ने भी वर्ष 2025 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि अनुमानों को 40 आधार अंकों से संशोधित कर 6 दशमलव 3 प्रतिशत से 6 दशमलव 7 प्रतिशत कर दिया है।

Editor

Recent Posts

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया- कोविड के बाद एक हजार से अधिक रेलगाडियां शुरू की गई

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि देश में कोविड के बाद लगभग एक…

5 मिनट ago

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक वित्त…

7 मिनट ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है।…

11 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में आज माओवादी संगठन के एक शीर्ष नेता पापा राव समेत कुल 18 माओवादियों ने समर्पण किया

छत्तीसगढ़ में आज माओवादी संगठन के एक शीर्ष नेता पापा राव समेत कुल 18 माओवादियों…

15 मिनट ago

बांग्लादेश में मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्‍तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्‍या की स्‍मृति में आज नरसंहार दिवस

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्‍तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्‍या की स्‍मृति में आज…

17 मिनट ago

अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्‍त करने के लिए 15 सूत्री योजना का प्रस्‍ताव भेजा, ईरान का कई खाड़ी देशेां पर हमला जारी

अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्त करने और उसके परमाणु कार्यक्रम को खत्‍म करने के…

20 मिनट ago