बिज़नेस

भीषण गर्मी से दिल्ली में बिजली की मांग का रिकॉर्ड टूटा, 8,000 मेगावाट पर पहुंची

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने के साथ बुधवार को बिजली की अधिकतम मांग पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 8,000 मेगावाट पर पहुंच गयी। यह दिल्ली में अबतक की सर्वाधिक मांग है। बिजली वितरण कंपनियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को अपराह्न 3.42 बजे बिजली की अधिकतम मांग 8,000 मेगावाट पर पहुंच गयी। यह दिल्ली के इतिहास में अबतक की सर्वाधिक बिजली मांग है।

मौसम विभाग ने शनिवार तक दिल्ली में भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं ने दिल्ली को थोड़ी राहत दी, जिससे कल अधिकतम तापमान 42 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले दिनों से कम था। हालांकि, इसके बाद पारा अत्यधिक ऊंचाई तक पहुंचने की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचे

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए…

4 घंटे ago

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए…

4 घंटे ago

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर…

5 घंटे ago

असम, केरलम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्‍न

असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न…

5 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय युवा प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से भेंट की

गृह मंत्रालय के 'वतन को जानो' कार्यक्रम में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय…

5 घंटे ago