अंतर्राष्ट्रीय

ईरान में सुधारवादी मसूद पेज़ेशकियान ने राष्ट्रपति चुनाव जीता

ईरान में सुधारवादी नेता और पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मसूद पेजश्कियान को राष्‍ट्रपति चुनाव में जीत हासिल हुई है। उन्‍होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को हराया। दूसरे चरण के मतदान में पेजश्कियान को तीन करोड मतों में से एक करोड तिरसठ लाख से अधिक मत मिले। ईरान के राष्‍ट्रपति के चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान कल हुआ था जिसमें पचास प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्‍सा लिया था।

चुनाव प्रचार के दौरान पेजश्कियान ने विश्‍व के लिए ईरान का दरवाजा खोलने और प्रतिबंध हटाने तथा अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार के लिए पश्चिमी देशों के साथ परमाणु समझौता करने का वादा किया था जबकि सईद जलीली ने कट्टरपंथी विचारधारा को आगे ले जाने और रूस तथा चीन के साथ ईरान के संबंधों को मजबूत करने की बात की थी।

ईरान के राष्‍ट्रपति इ्ब्राहिम रईसी का इस वर्ष 19 मई को हेलीकॉप्‍टर दुर्घटना में निधन हो गया था जिसके कारण यह चुनाव कराया गया है।

प्रधानमंत्री ने मसूद पेज़ेश्कियान को ईरान का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मसूद पेज़ेश्कियान को ईरान का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा: “इस्लामी गणराज्य ईरान का राष्ट्रपति चुने जाने पर डॉक्टर पेज़ेश्कियान आपको बधाई। हमारे लोगों और इस क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे मधुर और दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की आशा है।”

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

2 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

2 घंटे ago

अमेरिका-ईरान वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त, परमाणु हथियार न बनाने की प्रतिबद्धता को लेकर मतभेद

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लगभग 21 घंटे तक चली अमेरिका और ईरान के बीच…

2 घंटे ago

राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क प्लाज़ा पर केवल डिजिटल टोल संग्रह व्यवस्था लागू

सरकार ने टोल संग्रह में दक्षता और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण…

2 घंटे ago