बिज़नेस

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में पांच प्रतिशत घटकर 16,563 करोड़ रुपये

रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में पांच प्रतिशत घटकर 16,563 करोड़ रुपये रहा है। मुख्य रूप से तेल रिफाइनरी और पेट्रोरसायन कारोबार के कमजोर प्रदर्शन से कंपनी का मुनाफा घटा है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 16,563 करोड़ रुपये यानी 24.48 रुपये प्रति शेयर रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 17,394 करोड़ रुपये यानी 25.71 रुपये प्रति शेयर था। रिलायंस इंडस्ट्रीज की कुल आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 2.4 लाख करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 2023-24 की सितंबर तिमाही में 2.38 लाख करोड़ रुपये थी।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

7 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

9 घंटे ago