बिज़नेस

मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय की आज घोषणा करेगा रिजर्व बैंक

रिजर्व बैंक अपनी मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय की आज घोषणा करेगा। लगभग पांच वर्षों के अंतराल के बाद ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद की जा रही है।

रिजर्व बैंक के नये गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अपनी मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक की अध्यक्षता की । वे आज सुबह छह सदस्यीय पैनल के निर्णय की घोषणा करेंगे।

रिजर्व बैंक ने पिछली बार मई 2020 में रेपो दर में 40 आधार अंकों की कटौती कर उसे 4 प्रतिशत कर दिया था, ताकि कोविड महामारी और उसके बाद लॉकडाउन से प्रभावित अर्थव्यवस्था को संकट से उबारा जा सके। लेकिन, मई 2022 में आरबीआई ने रूस-यूक्रेन युद्ध को देखते हुए रेपो दर में बढ़ोतरी शुरू की लेकिन मई 2023 में इस पर रोक लगा दी गई थी।

कई शोध रिपोर्टों, उद्योग और व्यापार मंडलों ने बताया कि नीति दर में 25 आधार अंकों की कटौती करके इसे 6.25 प्रतिशत करने की बड़ी उम्मीद है। एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया- एसोचैम ने कल कहा कि ब्याज दरों में कटौती से बैंकिंग प्रणाली में और पैसे आ जाएंगे। इससे उपभोग और वित्तीय अनुशासन भी बहाल होगा।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

3 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

4 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

5 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

5 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

5 घंटे ago