अंतर्राष्ट्रीय

रूस यूक्रेन से समझौते के लिए तैयार, लेकिन लक्ष्यों को प्राप्त करना है उद्देश्य: रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव

रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि रूस यूक्रेन पर समझौते की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ने के लिए तैयार है, लेकिन मुख्य उद्देश्य अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना है। दिमित्री पेस्कोव ने एक साक्षात्कार में कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कई बार यूक्रेन के साथ समझौते को शीघ्र शांतिपूर्ण निष्कर्ष पर पहुँचाने की अपनी इच्छा व्यक्त की है।

रूस ने कहा है कि कोई भी शांति समझौता यूक्रेन द्वारा चार क्षेत्रों से सेना वापस बुलाने, नेटो में शामिल होने की इच्‍छा त्यागने और नेटो सैनिकों की तैनाती रोकने पर निर्भर करता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि इस सप्ताह रूस के साथ शांति वार्ता का एक नया दौर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है।

14 जुलाई को, अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका नाटो के माध्यम से यूक्रेन को हथियार भेजेगा। उन्‍होंने 50 दिनों में युद्धविराम समझौता नहीं होने पर रूस पर कड़े शुल्‍क लगाने की धमकी दी। रूस ने ट्रम्प के 50 दिनों के अल्टीमेटम को अस्वीकार कर दिया है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

3 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

3 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

3 घंटे ago