यूक्रेन की वायुसेना ने बताया है कि रूस द्वारा रातभर किये गए हमले यूक्रेन पर इस वर्ष किये गए सबसे बडे हवाई हमलों में से एक है। रूस ने पांच सौ 74 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागीं। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के अधिकांश रूप से पश्चिमी क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 घायल हुए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोद्यमीर जेलेंस्की ने हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि रूस ने युद्ध समाप्त करने के लिए सार्थक बातचीत के कोई संकेत नहीं दिये हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से रूस पर और कडे प्रतिबंध और शुल्क लगाने सहित दबाव बढाने का आग्रह किया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…