अंतर्राष्ट्रीय

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ वार्ता के बाद, यूक्रेन के ऊर्जा ढांचों पर अस्‍थाई युद्ध विराम पर सहमति

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कल अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत की जिसमें रूस ने यूक्रेन में ऊर्जा और बुनियादी ढांचे पर हमलों को अस्थायी रूप से रोकने पर सहमति जताई है।

व्हाइट हाउस ने कहा है कि दोनों राष्ट्राध्‍यक्षों के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमरीका रूस के राष्ट्रपति को युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन के साथ 30 दिन के युद्धविराम प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए राजी करना चाहता है।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की। हालांकि दोनों देशों के बीच बनी इस योजना की यूक्रेन द्वारा अभी पुष्टि की जानी बाकी है।

वहीं, रूस ने कहा है कि राष्ट्रपति पुतिन पूर्ण युद्धविराम पर सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर कई महत्वपूर्ण बिंदु उठाए गए।

एक समाचार एजेंसी को दिए गए साक्षात्कार में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति के साथ अपनी बातचीत को शानदार बताया और कहा कि यूक्रेन के ऊर्जा और बुनियादी ढांचों पर हमलों को रोकने के लिए रूस के साथ समझौता करना एक बड़ी बात है। उन्होंने आशा व्‍यक्‍त की कि इस वार्ता के बाद, रूस और यूक्रेन के बीच पूर्ण युद्धविराम हो सकता है।

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि रूस, यूक्रेन में ना तो युद्ध समाप्त करने और ना ही युद्ध विराम के लिए तैयार है। उन्होंने यह बात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रूस के राष्ट्रपति के साथ बातचीत के कुछ घंटों बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कही।

Editor

Recent Posts

एनडीए की संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक आज संसद भवन में हुई

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक आज संसद भवन में हुई।…

10 मिनट ago

भारत और चीन ने सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्व को दोहराया

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने चीन यात्रा के दौरान पेइचिंग में चीन की उप विदेश…

16 मिनट ago

बिहार और असम सरकारें नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले वापस लेंगी

बिहार और असम की राज्य सरकारों ने नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में…

20 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत…

22 मिनट ago

राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने लेह में योग कल्याण प्रशिक्षक प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम शुरू किया

लेह स्थित राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान (एनआईएसआर) में 3 माह (400 घंटे) का योग कल्याण प्रशिक्षक…

17 घंटे ago