बिज़नेस

SAIL ने दिसंबर 2025 के दौरान 2.1 मिलियन टन (MT) (अनंतिम) की विक्रय दर्ज करके एक और उपलब्धि हासिल की

देश की महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम और देश के अग्रणी इस्पात उत्पादकों में से एक, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने दिसंबर 2025 के दौरान 2.1 मिलियन टन (MT) (अनंतिम) की विक्रय दर्ज करके एक और उपलब्धि हासिल की है। यह दिसंबर 2024 में हासिल की गई 1.5 मिलियन टन की बिक्री की तुलना में लगभग 37% की भारी वृद्धि है।

यह दिसंबर महीने के लिए कंपनी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस दौरान कंपनी ने विभिन्न उत्पाद श्रेणियों और बिक्रय माध्यमों में नए कीर्तिमान स्थापित किए, साथ ही इन्वेंट्री (स्टॉक) में भी महत्वपूर्ण कमी आई है। यह प्रदर्शन सेल द्वारा ग्राहकों को समय पर डिलीवरी देने पर फोकस करने की वजह से रहा। सेल हाल के दिनों में नए उत्साह के साथ ब्रांडिंग पहलों पर भी जोर दे रहा है।

दिसंबर महीने के दौरान इस शानदार प्रदर्शन ने सेल को वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY’26) में अपनी विकास गति को बनाए रखने में मदद की है। अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान कुल बिक्री मात्रा 14.7 मिलियन टन (अनंतिम) तक पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (CPLY) की 12.6 मिलियन टन की तुलना में लगभग 17% की वृद्धि है। घरेलू बाजार में बनाए गए रिकॉर्ड के अतिरिक्त, निर्यात मात्रा में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो वैश्विक स्तर पर सेल की बढ़ती उपस्थिति को रेखांकित करती है।

यह निरंतर सुधार, सेल की मजबूत बाजार उपस्थिति, ग्राहक-केंद्रित पहलों और परिचालन उत्कृष्टता को उजागर करता है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में, सेल की यह रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियां कंपनी की न केवल भारत के अग्रणी इस्पात निर्माताओं में इसकी स्थिति मजबूत करती हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी शीर्ष इस्पात कंपनियों के बीच भी, सेल को एक उच्च पायदान पर ले जाने की उम्मीद दिलाती है।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

24 मिनट ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

27 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

29 मिनट ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

4 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

4 घंटे ago