सशस्त्र सीमा बल आज अपना 62वां स्थापना दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस पर उससे जुड़े सभी कर्मियों को हार्दिक बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि एसएसबी का अटूट समर्पण सेवा की सर्वोच्च परंपराओं को दर्शाता है और कर्तव्य की उनकी भावना राष्ट्र की सुरक्षा का एक मजबूत स्तंभ बनी हुई है। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण भूभागों से लेकर ऑपरेशन की कठिन परिस्थितियों तक, एसएसबी हमेशा सतर्क रहती है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के सभी जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई दी।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा सशस्त्र सीमा बल (SSB) के सभी जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई। उन्होंने कहा कि हमारी सीमाओं की रक्षा करने से लेकर संकट के समय नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने तक सशस्त्र सीमा बल ने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है। अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को सलाम।
छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…
गुजरात विधानसभा ने कल सात घंटे से अधिक चली बहस के बाद बहुमत से समान…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…
सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…