अंतर्राष्ट्रीय

सऊदी अरब ने अपने सैन्‍य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमरीकी सेना की पहुंच रोकी

सऊदी अरब ने अपने सैन्‍य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमरीकी सेना की पहुंच पर रोक लगा दी है। इससे राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प को हॉर्मुज जलडमरूमध्‍य में जहाजों पर निगरानी रखने की अपनी योजना छोड़ने को बाध्‍य होना पड़ा है। अमरीकी अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि की। सऊदी अरब के इस कदम से खाड़ी देशों को लेकर अमरीकी रणनीति को झटका लगा है। राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने अब अपना ध्‍यान राजनयिक माध्‍यमों पर केंद्रित कर दिया है। उन्‍होंने ने इरान के साथ हाल की बातचीत को संतोषजनक बताते हुए किसी स्‍थाई समाधान निकलने की आशा व्यक्त की।

ईरान अब युद्ध समाप्त करने के लिए अमरीका द्वारा 14 सूत्री प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संवाद और कूटनीति का आह्वान किया है। प्रस्तावित ढांचे के अंतर्गत शत्रुता को विराम दिया जाएगा और अंतिम वार्ता के लिए 30 दिनों की अवधि दी जाएगी, हालांकि ईरान के परमाणु कार्यक्रम सहित प्रमुख मुद्दों को बाद की वार्ताओं के लिए छोड़ दिया जाएगा। कूटनीतिक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है क्योंकि ईरान ने सार्वजनिक रूप से किसी भी शर्त को स्वीकार करने की पुष्टि नहीं की है और ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने कुछ मीडिया रिपोर्टों को फर्जी बताकर खारिज कर दिया है।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

12 घंटे ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

12 घंटे ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

12 घंटे ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

12 घंटे ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

16 घंटे ago