अंतर्राष्ट्रीय

वैज्ञानिक डेविड बेकर, जॉन जम्पर और डेमिस हसाबिस को रसायन विज्ञान में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा

वैज्ञानिक डेविड बेकर, जॉन जम्पर और डेमिस हसाबिस को रसायन विज्ञान में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। प्रोटीन की संरचना की भविष्यवाणी और डिजाइन करने में सफलता के लिए उन्‍हें इस पुरस्‍कार के लिए चुना गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने आज इस पुरस्कार की घोषणा की।

रसायन विज्ञान की नोबेल समिति ने कहा कि डेविड बेकर ने पूरी तरह से नए प्रकार के प्रोटीन का निर्माण किया और जॉन जम्पर और डेमिस हसाबिस ने प्रोटीन की जटिल संरचनाओं की भविष्यवाणी करने 50 वर्ष पुरानी समस्या हल करने के लिए आर्टीफिशियल इन्‍टेलीजेंस मॉडल विकसित किया।

डेविड बेकर अमरीका के सिएटल में वाशिंगटन विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। डेमिस हसाबिस और जॉन जम्पर लंदन में आर्टीफिशियल इन्‍टेलीजेंस प्रयोगशाला गूगल डीपमाइंड में काम करते हैं।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

1 घंटा ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

2 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

2 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

3 घंटे ago