बिज़नेस

सेंसेक्स ने 560 अंकों की छलांग लगाई, निफ्टी 22,300 के पार, रुपया 83.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ

मुंबई: एशियाई और यूरोपीय बाजारों में तेजी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेशकों की खरीदारी आने से सोमवार को घरेलू मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी करीब एक प्रतिशत तक उछलकर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 560.29 अंक यानी 0.77 प्रतिशत चढ़कर 73,648.62 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 679.47 अंक बढ़कर 73,767.80 पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 189.40 अंक यानी 0.86 प्रतिशत बढ़कर 22,336.40 अंक पर पहुंच गया।

रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 83.37 प्रति डॉलर पर

घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सात पैसे की तेजी के साथ 83.37 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के कारण भी रुपये को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.40 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.32 प्रति डॉलर के दिन के उच्चतम स्तर पर गया और 83.45 के निम्नतम स्तर तक आया। कारोबार के अंत में यह डॉलर के मुकाबले 83.37 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से सात पैसे मजबूत है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में विज्ञान और उभरती प्रौद्योगिकियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्वदेशी वैज्ञानिक उपलब्धियों और…

13 घंटे ago

सरकार ने टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए ‘रियायती स्थानीय पास’ की शुरुआत की

राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की…

13 घंटे ago

भारतीय रेल देश भर में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती करेगा

भारतीय रेल ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 08/2026 के तहत स्टेशन मास्टर भर्ती के…

13 घंटे ago

संयुक्त घोषणा-पत्र को अंगीकृत करने के बाद नई दिल्ली में 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच संपन्न हुआ

12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, जिसका उद्घाटन कल लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया था,…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष युवराज एलोइस ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और लिकटेंस्टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष युवराज एलोइस ने आज नई दिल्ली में…

18 घंटे ago