बिज़नेस

लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले सेंसेक्स, निफ्टी अपने उच्च स्तर पर

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग सरकार की जीत के अनुमान के बीच घरेलू बाजारों सेंसेक्स के सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने से निवेशकों की आय 12.48 लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,777.58 अंक या 3.75 प्रतिशत उछलकर 76,738.89 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। शेयरों में भारी तेजी के बाद बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सुबह के कारोबार के दौरान 12,48,952.68 करोड़ रुपये बढ़कर 4,24,61,833.82 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

कई ‘एग्जिट पोल’ में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अनुमान लगाया गया है। लोकसभ चुनाव के परिणाम चार जून को आएंगे।

सेंसेक्स के सूचीबद्ध सभी 30 कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। पावर ग्रिड, एनटीपीसी, लार्सन एंड टूब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक उछाल आया।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग तथा जापान का निक्की फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,613.24 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

Editor

Recent Posts

कैबिनेट ने 16वें वित्त आयोग चक्र (वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31) के लिए 1,141 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ डाक परिचालन योजना को जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमण्‍डल ने 16वें वित्त आयोग चक्र के दौरान…

52 मिनट ago

कैबिनेट ने निर्माण एवं अवसंरचना उपकरण (CIE) विनिर्माण इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए 11,000 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निर्माण एवं अवसंरचना उपकरण (सीआईई) विनिर्माण…

60 मिनट ago

कैबिनेट ने असम के सिलचर के डोलू में 2,014 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा बनाने की स्वीकृति दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति (सीसीईए) ने भारतीय विमानपत्तन…

1 घंटा ago

भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्यकिरण XX’ नेपाल में शुरू

भारत और नेपाल के बीच 20वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्यकिरण’ नेपाल के सलझंडी स्थित नेपाल…

1 घंटा ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ओडिशा के भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ओडिशा के भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में…

2 घंटे ago