छत्तीसगढ के बस्तर संभाग में कल एक मुठभेड में सात माओवादी मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड नारायणपुर और दांतेवाडा जिलों की सीमा पर हुई। गोबेल के जंगल में माओवादियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड और भारत तिब्बत सीमा पुलिस की संयुक्त टीम ने खोज अभियान शुरू किया। इस दौरान हुई मुठभेड में जिला रिजर्व पुलिस बल के तीन जवान भी घायल हो गए।
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय मुठभेड़ पर और जानकारी दी। ज्वाइंट ऑपरेशन लॉन्च किया गया था इसमें दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर और जगदलपुर और कोंडागांव चार जिले की डीआरजी पोस्ट एवं आईटीबीपी की फोर्स संयुक्त ऑपरेशन में इंवॉल्व थी। इस ऑपरेशन में कई बार रूक-रूक कर एक्सचेंज ऑफ फायर ऑफ मुठभेड हुआ जिसमें सात वर्दीधारी नक्सली का शव हथियार सहित बरामद किया गया है। मुठभेड में तीन जवान भी घायल हुए जिनको तत्काल वहां पर प्राथमिक उपचार किया गया और रेस्क्यू कर उनको उचित इलाज हेतु रायपुर भेजा गया है। बाकी अभी टीम वापसी में है और भी नक्सली के घायल होने की संभावना है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…