भारत

भारत दौरे पर सिंगापुर के राष्ट्रपति ने कहा- दोनों देश व्यापक रणनीतिक साझेदारी की नई राह पर है

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्‍ट्रपति भवन में सिंगापुर के राष्‍ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम का आधिकारिक स्‍वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भी उपस्थित थे।

मीडिया को संबोधित करते हुए सिंगापुर के राष्‍ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम ने कहा कि भारत और सिंगापुर डिजिटल क्षेत्र में नई संभावनाओं की खोज कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि पिछले वर्ष सितंबर महीने में प्रधानमंत्री मोदी की सिंगापुर यात्रा के दौरान घोषित एक व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए संबंधों को प्रगाढ़ करने के साथ-साथ, सिंगापुर भारत के साथ अब नई संभावनाओं की खोज कर रहा है। दोनों देश व्यापक रणनीतिक साझेदारी, सेमीकंडक्‍टर में सहयोग, विनिर्माण और औद्योगिक पार्कों और नए उद्योगों में कौशल उन्‍नयन की खोज जैसी नई पहलों की संभावनाओं का पता लगा रहे हैं।

राष्‍ट्रपति थर्मन ने कहा कि व्‍यवसाय, रक्षा और कौशल में दोनों देशों के संबंध कई वर्षों से सक्रिय रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि भारत 1965 में सिंगापुर की स्वतंत्रता को मान्यता देने वाले पहले कुछ देशों में से एक था। तब से दोनों देशों के बीच के संबंध सुदृढ़ हुए हैं।

राष्ट्रपति शनमुगरत्नम ने महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट भी गए।

राष्‍ट्रपति थर्मन आज शाम राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ विचार विमर्श करेंगे। राष्‍ट्रपति मुर्मु उनके सम्‍मान में भोज की मेजबानी करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भी सिंगापुर के राष्‍ट्रपति के साथ मुलाकात करेंगे।

राष्‍ट्रपति थर्मन कल से इस महीने की 18 तारीख तक ओडिशा की यात्रा पर रहेंगे।

Editor

Recent Posts

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स एवं कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित किया

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि विकास और पर्यावरण को विरोधी शक्तियों…

9 घंटे ago

पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र की स्थिति – भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा आज 51 उड़ानें संचालित करने की योजना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर निरंतर नज़र रख रहा…

9 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन…

11 घंटे ago

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.88 अरब डॉलर बढ़कर 728.49 अरब डॉलर के पार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान चार अरब 88…

11 घंटे ago

इस्पात, लौह अयस्क और उर्वरक यातायात में मजबूत वृद्धि से भारतीय रेल को फरवरी में 14,571 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व प्राप्त हुआ

भारतीय रेल कोयला, इस्पात, उर्वरक, सीमेंट, अनाज और कंटेनर जैसी आवश्यक वस्तुओं के कुशल परिवहन…

11 घंटे ago