दक्षिण कोरिया मे भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने निलंबित राष्ट्रपति यून सुक येओल की गिरफ्तारी स्थगित कर दी है। आज उनके आवास के बाहर तैनात सुरक्षा बलों के साथ छह घटें तक चले गतिरोध के बाद गिरफ्तारी स्थगित करनी पडी। भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने बताया है कि यून के समर्थक कई दिनों से राष्ट्रपति निवास के सामने डेरा डाले हुए थे। जांचकर्ताओं के पास अब यून सुक येओल को गिरफ्तार करने के लिए 6 जनवरी तक का समय है।
सियोल की एक अदालत ने इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था जिसकी अवधि छह जनवरी को समाप्त हो रही है। यून को अदालत ने पिछले पखवाड़े में पूछताछ के लिए पेश होने के तीन समन भेजे थे लेकिन वे पेश नही हुए। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। यून को हिरासत में लेने के लिए जांच कर्ताओं को नये सिरे से वारंट हासिल करने पड़ेंगे।
आज विश्व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…
दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…
निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्यायालय के निर्णय…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…