अंतर्राष्ट्रीय

दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति यून सुक योल के खिलाफ संसद में दूसरा महाभियोग प्रस्ताव पारित

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल के विरूद्ध में संसद में दूसरा महाभियोग प्रस्ताव पारित हो गया है। राष्ट्रपति यूं सुक येओल के देश में सैन्‍य शासन लागू करने के प्रयास के बाद ये महाभियोग प्रस्‍ताव लाया गया था।

प्रस्ताव पारित होने के लिए नेशनल असेंबली के 300 में से 200 सदस्‍यों का समर्थन आवश्‍यक है। प्रस्‍ताव पारित होने के बाद यह मामला संवैधानिक न्यायालय में जाएगा। स्थानीय मीडिया के अनुसार सत्तारूढ़ पार्टी ने राष्ट्रपति यूं सुक येओल के महाभियोग के खिलाफ़ मतदान का फैसला किया है।

इस बीच, महाभियोग पर मतदान से कुछ घंटे पहले ही हजारों लोग सियोल में प्रदर्शन कर रहे हैं।

संवैधानिक न्‍यायालय के निर्णय तक राष्ट्रपति पर महाभियोग के बाद उनकी शक्तियां निलंबित रहेंगी। राष्‍ट्रपति को हटाने के न्‍यायालय के निर्णय के बाद 60 दिनों के भीतर चुनाव कराना होगा।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

11 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

11 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

11 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

12 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

16 घंटे ago