दक्षिण पश्चिम मानसून बिहार के सभी हिस्सों में सक्रिय है जिससे राज्य के कई हिस्सों में अत्याधिक वर्षा हो रही है। हिमालय के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नेपाल से निकलने वाली नदियां पूरी तरह उफान पर हैं।
केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोसी नदी का जलस्तर सुपौल और बलतारा में चेतावनी के स्तर को पार कर गया है। कोसी की सहायक नदियां महानंदा और परमान, तैयबपुर, किशनगंज, ढेंगराघाट, अररिया में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बरसाती नदियों में पानी तेजी से बढने के कारण सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिलें में निचले इलाकों में बाढ जैसे हालाता हैं। गंडक, बागमती कमल बलान और इसकी सहायक नदियां गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में उफान पर हैं।
भारत-नेपाल सीमा पर सोनबरसा बाजार क्षेत्र में झीम नदी का पानी सडक पर बह रहा है। जलस्तर में बढोतरी को देखते हुए जल संसाधन विभाग की बाढ़ निरोधक दल को अलर्ट पर रखा गया है।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…