अंतर्राष्ट्रीय

स्पेसएक्स मंगलवार को अमेरिका के केप कैनावेरल से भारत के संचार उपग्रह जीसैट-20 को लॉन्च करेगी

एलन मस्क की स्पेस-एक्स मंगलवार को अमेरिका के केप कैनावेरल से भारत के संचार उपग्रह जीसैट-20 को लॉन्च करेगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने बताया कि स्पेस-एक्स का फाल्कन-9 इसरो का जीसैट-20 लॉन्च करेगा।

इसके 14 वर्षों तक परिचालन में रहने की संभावना है। जीसैट-20 को जीसैट एन-2 भी कहा जाता है, जो पूरे भारत में विभिन्‍न महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करेगा, जिसमें दूरदराज के क्षेत्रों के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी भी शामिल है।

4 हजार 700 किलोग्राम का जीसैट-20 भारत के सबसे भारी संचार उपग्रहों में से एक है। यह इतना भारी है कि बाहुबली के नाम से विदित भारत का अपना रॉकेट एलवीएम-3 भी इसे लेकर नहीं जा सकता, इसलिए इसकी लॉन्चिग के लिए स्पेस-एक्स को चुना गया।

स्पेस-एक्स का हेवी-लिफ्टर फाल्कन-9 रॉकेट 8 हजार 300 किलोग्राम तक के भार को जियोस्टेशनरी ट्रांसफर ऑर्बिट में लॉन्च कर सकता है।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

5 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

5 घंटे ago