मुख्य समाचार

सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली के दौरान दिल्ली-NCR में हरित पटाखों की बिक्री और पटाखे चलाने की अनुमति दी

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में इस महीने की 18 तारीख् से 21 तारीख के बीच हरित पटाखों की बिक्री और चलाने की अनुमति दे दी है। इसके लिए समयसीमा सवेरे 6 बजे से 7 बजे और रात 8 बजे से 10 बजे तक तय की गई है। शीर्ष अदालत ने इसे त्योहार मनाने और पर्यावरण संरक्षण के बीच एक “संतुलित दृष्टिकोण” बताया है। अदालत ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को इस अवधि के दौरान वायु तथा जल गुणवत्ता की निगरानी करने और इस महीने की 14 तारीख से 21 तारीख के बीच दिल्ली की हवा पर आतिशबाजी के प्रभाव के बारे में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

दिल्ली सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह फैसला दिवाली जैसे पवित्र त्योहारों के दौरान जनता की भावनाओं और उत्साह का सम्मान करता है। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की सराहना की। अब दिल्‍ली के अंदर 20 और 21 तारीख तक पटाखे चलाए जा सकत‍े हैं। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह कहा है कि शाम को छह बजे से लेकर रात को दस बजे तक यह पटाखे चलाए जा सकते हैं। और पटाखे केवल ग्रीन पटाखे चलाए जाएंगे। दिल्‍ली का पाल्‍यूशन कम करना है।

Editor

Recent Posts

भारत ने विश्व कौशल एशिया प्रतियोगिता 2025 में 8वीं रैंक हासिल की

भारत ने वैश्विक कौशल मंच पर बड़ी उपलब्धि हासिल की जब देश ने विश्व कौशल…

3 घंटे ago

दिल्ली-एनसीआर की समग्र वायु गुणवत्ता में सुधार का रुख जारी

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की समग्र वायु गुणवत्ता में सुधार का रुख जारी है और…

3 घंटे ago

आज गीता जयंती मनाई जा रही है

आज गीता जयंती मनाई जा रही है। यह दिन उस पल की याद दिलाता है…

4 घंटे ago

श्रीलंका में चक्रवात दित्वा से मरने वालों की संख्या बढ़कर 334 हुई और 370 लोग अब भी लापता

श्रीलंका इस वर्ष की सबसे भयंकर प्राकृतिक आपदा चक्रवात दित्‍वा से जूझ रहा है। आपदा…

4 घंटे ago

एलन मस्क ने H-1B वीज़ा नीति का बचाव किया, कहा- अमरीकी अर्थव्यवस्था को भारतीय प्रवासियों से लाभ हुआ

टेस्ला के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने एच-1बी वीज़ा का बचाव करते हुए कहा…

4 घंटे ago

भारतीय वायु सेना ने चक्रवात दित्वा के चलते कोलंबो हवाई अड्डे पर फंसे 335 भारतीय यात्रियों को श्रीलंका से सुरक्षित निकाला

चक्रवात दित्‍वा के चलते श्रीलंका के कोलंबो में फंसे 335 भारतीयों को सुरक्षित तिरुवनंतपुरम ले…

4 घंटे ago