भारत

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने राजनीतिक दलों द्वारा वोट हासिल करने के लिए क्षेत्रवाद और धर्म के इस्तेमाल पर चिंता व्‍यक्‍त की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने राजनीतिक दलों द्वारा वोट हासिल करने के लिए क्षेत्रवाद और धर्म के इस्तेमाल पर चिंता व्‍यक्‍त की है। शीर्ष न्‍यायालय ने कहा कि यह प्रवृत्ति खतरनाक है क्‍योंकि इससे समाज में साम्‍प्रदायिक भेदभाव को बढ़ावा मिलता है। न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत और जॉयमाल्‍या बागची की पीठ ने कहा कि इससे देश की एकता और अखंडता के लिये भी खतरा उत्पन्न होता है।

ऑल इंडिया मजलिसे इत्‍तेहादुल मुसल्मीन -ए.आई.एम.आई.एम.का पंजीकरण रद्द करने की याचिका खारिज करते हुए न्‍यायालय ने कहा कि वह केवल किसी एक पार्टी को निशाना नहीं बना सकती, जबकि अनेक दल ऐसे ही आचरण के दोषी हैं। अदालत ने कहा कि ए.आई.एम.आई.एम. का विधान पिछड़े और अल्‍पसंख्‍यक समुदायों का समर्थन करता है, जो भारतीय संविधान के अंतर्गत स्‍वीकृत है। अदालत ने स्‍पष्ट किया कि सामान्‍य रूप से धर्म को बढ़ावा देना गैर-कानूनी नहीं है, लेकिन इस के या जाति के आधार पर वोट मांगना चुनावी विधानों का उल्‍लंघन है, जिसके आधार पर पार्टी को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

Editor

Recent Posts

वजन घटाने वाली दवाओं (जीएलपी-1) की आपूर्ति श्रृंखला पर नियामक निगरानी

भारत के औषधि नियंत्रक ने वजन घटाने वाली दवा (जीएलपी-1) की आपूर्ति श्रृंखला में नैतिक…

3 घंटे ago

आज है विश्‍व तपेदिक दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसे अपने संदेश में बताया गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती

आज विश्‍व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्‍य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…

5 घंटे ago

पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 आज से भुवनेश्वर में शुरू होगी

भुवनेश्‍वर के कलिंगा स्‍टेडियम में आज पहली राष्‍ट्रीय इंडोर एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…

5 घंटे ago

125 लोगों को ले जा रहा कोलंबिया का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त; बचाव अभियान जारी

दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…

5 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में पहली पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की

निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्‍यायालय के निर्णय…

5 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन पर बात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…

6 घंटे ago