भारत

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2024 में पेपर लीक और कदाचार का आरोप वाली याचिकाओं पर NTA और केंद्र सरकार को नोटिस भेजा

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2024 में पेपर लीक और कदाचार का आरोप वाली याचिकाओं पर आज राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NT) और केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है।

एनटीए और केंद्र को नोटिस जारी करते हुए शीर्ष न्‍यायालय ने कहा कि परीक्षा के मामले में छोटी सी लापरवाही से भी निपटने की जरूरत है। न्‍यायालय ने यह भी कहा कि नीट देश की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक है और इसके लिए परीक्षार्थी जो कडी मेहनत करते हैं उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और एसवीएन भट्टी की अवकाश पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। मामले की अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी।

शीर्ष न्‍यायालय ने यह भी कहा कि परीक्षा से संबंधित मुकदमे को लेकर गलत धारणा नहीं बनाई जानी चाहिए बल्कि गलतियों को सुधारा जाना चाहिए। न्‍यायालय ने यह भी दोहराया कि वह नीट काउंसलिंग पर रोक नहीं लगाएगा।

Editor

Recent Posts

इंडियन ऑयल ने कहा, उसने रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखी है और वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित कर रही है

पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…

11 घंटे ago

सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 132.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…

14 घंटे ago

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

14 घंटे ago