भारत

सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज की, पांच अन्य आरोपियों को जमानत मिली

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्‍यायालय ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम-यूएपीए के अंतर्गत प्रथम दृष्टया मामला बनता है। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारी की पीठ ने इस मामले में पांच अन्य आरोपियों गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, सलीम खान और शादाब अहमद को जमानत दे दी।

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पिछले महीने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, अपर सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू और कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा था। न्‍यायालय ने कहा कि यूएपीए के अंतर्गत जमानत नामंजूर करने की वैधानिक सीमा खालिद और इमाम पर लागू होती है। इस मामले में खालिद और शरजील पर फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों का षडयंत्र रचने का आरोप है। नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के विरोध में हुए दंगों के दौरान 53 लोग मारे गए थे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सर्वोच्‍च न्‍यायालय द्वारा दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज करने के निर्णय का स्‍वागत किया। मुख्यमंत्री गुप्‍ता ने कहा कि 2020 के दिल्‍ली दंगों के साजिशकर्ताओं और उनके राजनीतिक समर्थकों को सजा मिलनी चाहिए।

वहीं, दिल्ली सरकार में कानून औऱ न्याय मंत्री कपिल मिश्रा ने भी सर्वोच्‍च न्‍यायालय के इस निर्णय का स्‍वागत करते हुए कहा कि दिल्ली दंगा एक सोची समझी साजिश थी। कपिल मिश्रा ने कहा कि दंगों के दौरान हुई हिंसा सुनियोजित रणनीति के तहत जानबूझकर की गई थी।

Editor

Recent Posts

पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग फ्रांस, कनाडा, सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…

6 मिनट ago

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…

13 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। उन्‍होंने…

20 मिनट ago

सरकार ने निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों की छूट (आरओडीटीईपी) योजना को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाया

वाणिज्य विभाग ने दिनांक 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना संख्या 41/2026-27 के माध्यम से निर्यातित…

23 मिनट ago

पश्चिम एशिया में लॉजिस्टिक्स संबंधी व्यवधानों के बीच निर्यातकों को सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ने रिलीफ पहल की परिचालन अवधि बढ़ाई

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक व्यवधानों तथा खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में समुद्री लॉजिस्टिक्स…

24 मिनट ago

एपीडा ने हरियाणा से कनाडा तक फ्रोजेन फूड उत्पादों के एफपीओ-आधारित निर्यात में मदद की

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 1 अक्टूबर 2026 को हरियाणा…

27 मिनट ago