भारत

सुप्रीम कोर्ट ने दुष्‍कर्म पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के विवादास्पद आदेश पर रोक लगाते हुए कहा- इसमें संवेदनशीलता की कमी है

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के विवादित आदेश पर रोक लगाते हुए कहा है कि यह निर्णय असंवेदनशीलता का परिचायक है। इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के विवादित आदेश में कहा गया है कि अनुचित स्‍पर्श या वस्‍त्र से छेडछाड़ दुष्‍कर्म का प्रयास नहीं है और अभियोजन पक्ष को दुष्‍कर्म के आरोप सिद्ध करने के लिए उन्‍हें और आवश्‍यक सबूत पेश करने चाहिए थे।

इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के 17 मार्च के इस निर्णय के खिलाफ ‘वी द वूमेन ऑफ इंडिया’ नामक संगठन ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय में इस मामले को उठाया था। जिस पर शीर्ष न्‍यायालय ने संज्ञान लिया। न्‍यायमूर्ति बी आर गवई और न्‍यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि इससे इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा में संवेदनशीलता की कमी लगती है।

शीर्ष न्‍यायालय ने इस मामले में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। इसके अलावा सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणि की सहायता भी मांगी गई है। 17 मार्च को इलाहाबाद उच्‍च न्यायालय के न्‍यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की पीठ ने उत्‍तर प्रदेश के कासगंज में आरोपी की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका को स्वीकार करते हुए विवादित निर्णय दिया था। उच्‍च न्यायालय ने कहा कि आरोपी पवन और आकाश के खिलाफ लगाए गए आरोप और मामले के तथ्य इसे दुष्‍कर्म के प्रयास का अपराध नहीं बनाते।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

59 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

1 घंटा ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

1 घंटा ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

13 घंटे ago