सीरिया में विद्रोहिओं ने राजधानी दमिष्क पर कब्ज़ा कर लिया है। सरकारी बलों ने विद्रोहियों का कोई विशेष प्रतिरोध नहीं किया। मीडिया की खबरों के अनुसार राष्ट्रपति बशर-अल-असद देश छोड़कर किसी अज्ञात स्थान पर चले गए हैं।
राष्ट्रपति बशर-अल-असद के शासन का नाटकीय पतन पश्चिमी एशियाई राजनीति में एक भूकंप के समान है। इससे संभावित रूप से रूस और ईरान दोनों का प्रभाव कमजोर हुआ है, जिन्हें लंबे समय से सीरिया का महत्वपूर्ण क्षेत्रीय सहयोगी माना जाता रहा है। हयात तहरीर अल-शाम के कमांडर अबू मोहम्मद अल-जुलानी, इस घटना में एक प्रमुख नेता के रूप में उभरे हैं, जो सीरिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद जलाली के साथ सीधे संपर्क में हैं। प्रधानमंत्री जलाली ने स्वतंत्र चुनावों का आह्वान किया है और तत्काल बदलाव के दौरान विद्रोही नेताओं के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की है।
इस बीच कतर, सऊदी अरब, जॉर्डन, मिस्र, इराक, ईरान, तुर्की और रूस ने एक संयुक्त बयान में स्थिति को “खतरनाक घटना” बताया है और एक राजनीतिक समाधान की वकालत की है। विद्रोहियों ने सभी कैदियों की रिहाई की घोषणा की है और औपचारिक हस्तांतरण की व्यवस्था होने तक वर्तमान प्रधानमंत्री की देखरेख में सरकार के संचालन की बात कही है। दूरसंचार मंत्री ने हामा में इंटरनेट सेवाओं की बहाली और देश भर में इसके सामान्य संचालन की पुष्टि की है।
इस बीच लेबनान ने कहा है कि वह बेरूत को दमिश्क के साथ जोड़ने वाली सीमा को छोड़कर सीरिया के साथ लगी अपनी सभी ज़मीनी सीमाओं को बंद कर रहा है। जॉर्डन ने भी सीरिया के साथ लगी अपनी सीमा बंद कर दी है।
पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच, एयर इंडिया की पहली उड़ान आज दुबई से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बजट वेबिनार श्रृंखला के द्वितीय सत्र को संबोधित किया जिसका…
मेसर्स शोफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे (एमएसएमई शिपयार्ड) के साथ 04 X 500T स्व-चालित ईंधन…
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने पूरे देश में 103,000 से अधिक स्कूलों को अपनी…
सीबीएसई ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में 5 और 6 मार्च को होने वाली 10वीं और…
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में जान-माल को भी नुकसान पहुंचा है। इस्राएल की वायु…