खेल

T20 विश्व कप: अमेरिका ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराकर किया उलटफेर

आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्‍व कप में कल रात मेजबान अमरीका ने पाकिस्‍तान को रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर में पांच रन से हरा दिया।
कल रात डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में इस बार के टी-20 विश्व कप का पहला बडा उलटफेर देखने को मिला। अमरीका और पाकिस्तान के बीच मुकाबला टाई पर समाप्त होने के बाद, अमरीका ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की।

पहले क्षेत्ररक्षण करते हुए, अमरीका ने पाकिस्तान को 159 रनों पर रोक दिया। इस के बाद बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर स्कोर बराबर कर लिया। फिर हुए सुपर ओवर में अमरीका ने 1 विकेट पर 18 रन बनाए। जिसके जबाव में पाकिस्तान एक विकेट पर 13 रन ही बना सका।

कल दूसरे मैच में बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में स्कॉटलैंड ने नामीबिया को पांच विकेट से हरा दिया। स्कॉटलैंड ने 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट पर 9 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। आज शाम न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कनाडा का मुकाबला आयरलैंड से होगा।

Editor

Recent Posts

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

12 घंटे ago

डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले उन्नत पैराशूट का पहला लाइव जंप परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन – डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले ड्रॉप ज़ोन में से…

12 घंटे ago

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की निंदा की

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की…

13 घंटे ago

वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा

बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में योगदान और खगोलीय स्रोतों…

13 घंटे ago

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सरकार के मुखिया के रूप में…

14 घंटे ago