खेल

T20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 36 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप में अपने चिर प्रतिद्वंदी इंग्लैंड को 36 रन से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 201 रन बनाये जो वर्तमान विश्व कप में किसी टीम का अभी तक सर्वोच्च स्कोर है। इंग्लैंड की टीम इसके जवाब में 6 विकेट पर 165 रन ही बना पाई।

ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार दूसरी जीत है जिससे वह ग्रुप बी में शीर्ष पर पहुंच गया है। इंग्लैंड को अभी पहली जीत का इंतजार है। उसे अब ओमान और नामीबिया का सामना करना है जबकि स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के कारण उसे अंक बांटने पड़े थे।

पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद डेविड वार्नर ( 16 गेंद पर दो चौकों और चार छक्काें की मदद से 39 रन) और ट्रेविस हेड ( 18 गेंद पर 34 रन, दो चौके, तीन छक्के) ने पहले 5 ओवर में 70 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया को आक्रामक शुरूआत दिलाई।

मार्श ने 25 गेंद पर 35 रन बनाए जिसमें दो चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं। मैक्सवेल ने 25 गेंद पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने 17 गेंद पर 30 और पैट कमिंस ने 10 गेंद पर नाबाद 17 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया। टिम डेविड ने 11 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड की तरफ से क्रिस जॉर्डन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 44 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके बाद फिल साल्ट और कप्तान जोस बटलर ने पावर प्ले में 54 रन जोड़े और फिर मिशेल स्टार्क के अगले ओवर में 19 रन बनाकर पहले विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई। एडम जंपा (28 रन देकर दो विकेट) ने साल्ट को बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापसी दिलाई। साल्ट ने 23 गेंद पर 37 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

2 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

2 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

2 घंटे ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

2 घंटे ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

3 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ईरान के साथ युद्ध अगले 2 से 3 सप्ताह के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2…

3 घंटे ago